फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएमश्री योजना में 13 विद्यालय चयनित, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित जिले के 13 विद्यालयों में हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। जिन विद्यालयों का चयन योजना के तहत हुआ है,उन्हें 40 टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएंगें। इससे बच्चों की पठन पाठन व्यवस्थित होगा। चयनित विद्यालयों को जल्द ही सुविधाओं की सौगात मिल सकती है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में शनिवार को इन स्कूलों के लिए केंद्र से राशि जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल सोनभद्र जिले पीएमश्री योजना के तहत सात कंपोजिट और छह राजकीय इंटर कॉलेज सहित कुल 13 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिनको सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा। चयनित विद्यालयों में लाइब्रेरी, रीडिंग कार्नर, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, हाईटेक स्मार्ट क्लास, स्टाफ रूम, प्रशाधन, हैंड वाशिंग यूनिट, मिड-डे-मिल शेड, भंडार गृह, किचन गार्डन, डिश वाशिंग यूनिट एवं यूटीलिटी यार्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इन स्कूलों में सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थल व खेल मैदान की व्यवस्था होगी। प्रत्येक कक्षा कक्ष में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। विद्यार्थियों को हाईटेक शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिलेगा। अब इन स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
केंद्र की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत पहले चरण में जिले के 13 विद्यालय उच्चीकृत होंगे। उम्मीद है कि 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रम में इसके लिए बजट भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों का एक अलग अकाउंट भी खोला गया है। इस दौरान सभी स्कूलों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित होंगे विद्यालय
चयनित स्कूलों में शासन के निर्देश पर आने वाले कुछ दिनों में जन भागीदारी कार्यक्रय आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत तिथिवार अलग-अलग विद्यालयाें में सांस्कृतिक, शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पीएमश्री स्कूलों में शासन से जारी होने वाली धनराशि से अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से स्कूलों को सुसज्जित किया जा सकेगा। स्कूलों में बच्चों के लिए आईसीटी लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। ये ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किए जाएंगे।
ये विद्यालय चयनित हुए हैं
पीएमश्री योजना के तहत घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय घोरावल, सदर के हिनौता, दुद्धी के मेदनीखाड़, चतरा के करमांव, बभनी के सड़क रोल, नगवां के पल्हारी, करमा के मगरदहां सहित कुल सात कंपोजिट विद्यालय चयनित हैं। इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर काॅलेज राबर्ट्सगंज, जीआईसी घोरावल, ओबरा, शक्तिनगर सहित कुल छह राजकीय कालेज योजना में चयनित हैं।
विज्ञापन

पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में गतिविधियां जल्द शुरू होंगी। शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इनका संचालन कराया जाएगा।
- नवीन कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें