फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार मेला में 30 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के बेरोजगार एवं प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी परिसर में ऑफलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में पांच प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मेले में आए युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के आधार पर कुल 30 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर रोजगार मेला काआयोजन किया जाता है। विभाग में पंजीकृत युवा ऑनलाइन आवेदन करके रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। कहा कि जिन युवाओं ने अभी विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है, वे पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें