फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1298 जनजाति छात्राओं को जल्द मिलेगी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पढ़ाई कर रही जनजाति समाज की छात्राओं को जिला प्रशासन की तरफ से ही जल्द ही ड्रेस एवं साइकिल वितरित किया जाएगा। छात्राओं में साइकिल एवं ड्रेस वितरण करने के लिए विभाग को वर्ष 2022-23 की धनराशि मिल गई है। साथ ही जिन छात्राओं का नाम साइकिल वितरण सूची में नहीं है, वे भी 15 मार्च तक आवेदन कर इसका लाभ ले सकती हैं। इसकी कवायद में विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के मुताबिक जनजाति समाज की छात्राएं जो पढ़ाई कर रही हैं, उनके लिए जनजाति विकास विभाग की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बालिकाओं के शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य निशुल्क साइकिल एवं ड्रेस वितरित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2022-23 में कक्षा पांच, आठ और हाईस्कूल पास की छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाना है। विभाग की तरफ से 1298 छात्राओं के नाम की सूची शासन में भेजी गई है। इसमें 1240 छात्राओं में साइकिल एवं ड्रेस वितरण करने के लिए 49.60 लाख रुपये की धनराशि विभाग को मिल भी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक छात्रा को 3300 रुपये मूल्य की साइकिल और 700 रुपये ड्रेस के लिए मिलता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक जो छात्राएं कक्षा पांच, कक्षा आठ या हाईस्कूल की परीक्षा में 45 प्रतिशत या इससे अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुई हैं, ऐसी जनजाति समाज की छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदन की छात्राओं के नामों की सूची शासन में भेजा जाएगा। धनराशि मिलने पर उन्हें भी योजनांतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें