माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा तीसरे दिन 80 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 1284 परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल के बालिकाओं के गृहविज्ञान और इंटर के लेखाशास्त्र की परीक्षा थी। वहीं दुसरी पाली में इटर के परिक्षार्थियों के भूगोल की परीक्षा थी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान में पंजीकृत 11157 छात्राएंओं में से 631 अनुपस्थित रही। वहीं प्रथम पॉली इटर के लेखाशास्त्र में पंजीकृत 322 छात्र व 460 छात्राओं सहित कुल 782 परिक्षार्थियों में से 192 अनुपस्थित रहे। वहीं दुसरी पॉली के इंटर की भूगोल की परीक्षा में 1885 बालक व 2648 बालिकाओं सहित कुल 4533 परिक्षार्थियों में से 266 बालक और 195 बालिका सहित कुल 461 परिक्षार्थि अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पॉलियों के विभिन्न विषयों में पंजीकृत कुल 16472 परिक्षार्थियों में से 1284 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को आयोजित बोर्ड परीक्षा सकुशल रही। कहीं पर भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।