फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 केंद्रों पर 45 वर्ष पार के 1254 लोगों को लगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को जिले के 32 केंद्रों पर 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके 1254 लोगों को टीका लगाया गया। कुल 4800 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन 1254 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम कुंवर ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीका लगाए जाने का अभियान शुरू है और 31 मार्च तक 65,492 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसकी तुलना में हेल्थ केयर वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों समेत अन्य 42,136 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हो चुका है। अब 45 वर्ष उम्र पार कर चुके लोगों को टीका लगाने का अभियान बृहस्पतिवार को शुरू हुआ है। जिले के 32 केंद्रों पर 1254 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह जिले में अब तक 43390 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है और वर्तमान समय में कोरोना के करीब 47 केस एक्टिव हैं। इस महामारी से बचने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही कोरोना टीका भी लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर लगा कोरोना से बचाव का टीका
सोनभद्र। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर के मुताबिक जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी, पीएचसी अर्बन राबर्ट्सगंज, पीएचसी केकराही, एपीचसी सलखान, एचडब्ल्यूसी नई बाजार, मधुपुर परासी दुबे, सीएचसी घोरावल, शाहगंज, करमा, परसौना, चतरा, एच डब्ल्यूसी बकवार, खलियारी, मऊकला, कोन, गुरमुरा, बरगवां, बीजपुर, पिपरी, बभनी, सतबहनी, सीएचसी नगवा, पीएचसी पनौरा, सीएचसी चोपन, सीएचसी दुद्धी, प्रोजेक्ट हॉस्पिटल ओबरा, एपीएचसी विंढमगंज ,शक्तिनगर,अमवार सीएचसी म्योरपुर, संयुक्त अस्पताल अनपरा केंद्र पर कोरोना टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें