फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आंगनबाड़ी कार्यकताओं में शनिवार से नियुक्ति पत्र वितरण शुरू हो गया। पहले दिन घोरावल और बभनी ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन कार्यकर्ताओं की नई भर्ती हुई है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। घोरावल ब्लॉक में 92 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होनी है। इसमें से 88 कार्यकर्ता ही शनिवार को नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित हुईं। शेष कार्यकर्ताओं को बाद में नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
इसी तरह बभनी ब्लॉक में कुल 37 नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो रही है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि म्योरपुर और चोपन ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें