सिंगरौली। निगाही स्टेडियम में चल रहे एनसीएल अंतर विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में झिंगुरदह ने बीना को सात रनों से और निगाही ने खडिय़ा को आठ विकेट से हरा दिया ।
शनिवार झिंगुरदह और बीना के बीच खेले गए मुकाबले में झिंगुरदह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धांरित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 150 रन बनाए। झिंगुरदह की तरफ से सिद्धांत ने 36 रनों की पारी खेली। बीना के सौरव यादव ने तीन और सोहेल ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी बीना की टीम 143 रान ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। बीना की तरफ से सौरवए मनीष और सोहेल ने 19.19 रनों की पारी खेली। झिंगुरदह की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज और विकास में 3.3 विकेट लिए। इसी के साथ में झिंगुरदह ने रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से जीत दजज् कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। आज का दूसरा मुकाबला निगाही और खडिय़ा के बीच खेला गया। जिसमें खडिय़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया और 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 129 रन ही बना पाए। इसमें कप्तान अंकित शुक्ला ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली। निगाही के संजय सिंह उत्कर्ष और सिद्धार्थ ने 1.1 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी निगाही की टीम की खराब शुरुआत रही पहले ही ओवर में साहिल जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए लेकिन संजय सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 45 रन बनाये। रमन प्रकाश के 36 और सिद्धाथज् के 26 रनों की मदद से निगाही 18.4 ओवरों में 131 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया और सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। विद्यापति श्रीवास्तव अंपायर और एंड्रयू पॉल वही थर्ड अंपायर की भूमिका में थे। सैम्युअल और स्कोरर दुष्यंत सिंह तोमर और बी किरण थे। आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में टीआई नवानगर यूपी सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली से त्रिवेणी सहायक प्रबंधकए सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजयानंद जायसवालए निगाही स्पोट्सज् प्रमोशन बोडज् के मेंबर आरसीएमएस से भूपेंद्र सिंहए सीएमएस से महाराणा उदय प्रताप सिंह और बीएमएस से विनोद गंजू उपस्थित रहे। आयोजन समिति से रामाशंकर प्रसादए श्रीमती इंदु बाला, सतीश रायए दुष्यंत सिंह तोमरए सुखविंदर सिंह, अमरेश सिंह, मोहम्मद फईम, फिरोज अहमद, रामकुमार आर के बसंत और यूनियन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।