सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कार्य किया जाए। आदर्श आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन की संभावना हो या किसी व्यक्ति के द्वारा उल्लंघन की जानकारी दी जाए, तो तत्काल पुलिस बल के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। उडऩदस्ते वीडियो रिकार्डिंग टीम के साथ लगातार वाहनों की जॉच करेें। आवांछनीय सामग्री या रूपया पाये जाने पर आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिष्चित करें। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने में निर्वाचन प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करते रहें।