फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की मदद करने वाले को ही देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे युवा वोटर उत्साहित है। उन्होंने जिले मेें विकास कार्य कराने और पीड़ितों की मदद करने में रूचि लेने वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करने का निर्णय लिया है। चाहे वह किसी दल या जाति का उम्मीदवार हो। राबट्र्सगंज ब्लॉक के बहुअरा गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि ईमानदार क्षवि वाले प्रत्याशी के पक्ष मेें मतदान करेंगे। जनता की भावनाओं का ख्याल रखने वाले के पक्ष में वोट देंगे। राबट्र्सगंज अंबेडकर नगर निवासी शुभम चौबे ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा की व्यवस्था कराने के साथ ही चहुंओर विकास कार्य कराने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करूंगा। कहा कि अपने मित्रों को भी साफ-छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए जागरूक कर रहा हूं। पूरब मोहाल निवासी तौहिद और मनीष केशरी का कहना है कि पहलीोबार मतदान करने का मौका मिलेगा, इसलिए मत का प्रयोग विकास पुरूष के पक्ष में करूंगा। परसौना गांव निवासी रविंद्र प्रताप और ममुआं निवासी कमलेश ने कहा कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो दूसरे के भावनाओं को समझ कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। ऐसे ही उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए उसके पक्ष में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें