फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय से जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को सोनभद्र एक्शन एंड व यूनिसेफ से संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना की बैठक हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के नामांकन और उपस्थिति को लेकर चर्चा हुई। ड्राप आउट(स्कूल छोड़ चुके) बच्चों के नामांकन पर भी चर्चा की गई। बैठक में शरद कार्यक्रम के तहत स्कूल हर दिन आएं कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। आउट ऑफ स्कूल व ड्रॉप आउट बच्चों को नामांकन कराकर विशेष प्रशिक्षण से मुख्य धारा में जोड़ने पर जोर दिया गया। यहां वक्ताओं ने सबके लिए समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा के अधिकार व अधिनियम 2009 के बारे में जानकारी दी। मौसमी पलायन करने वाले परिवार को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी व सहायक जिला समन्वयक अवनीश सिंह ने नई पहल शिक्षा परियोजना के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विद्यालयों के ढांचागत सुविधाओं पर जोर दिया। कहा कि सोन स्कूल कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों की स्थिति में सुधार किया जा रहा है। हम इसको आगे और भी बेहतर करेंगे। बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा शारदा कार्यक्रम पर विस्तार से बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा ने वालेंटियर्स और अभिभावकों को कुपोषण, शिक्षा के अधिकार व ड्राप आउट बच्चों पर जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के वालेंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें