फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा को हराकर चोपन ने जीता जिला क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट लीग का मंगलवार की शाम समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओबरा और चोपन के बीच खेला गया। जिसमें ओबरा को हरा कर क्रिकेट लीग पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम 27.2 ओवर में 94 रन पर आलआउट हो गई। बशर खान ने 18 और शुभम जायसवाल ने 17 रनों का योगदान दिया। चोपन के गेंदबाज आकाश सिंह ने तीन एवं विक्रम सिंह ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में चोपन की टीम ने अपने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चोपन के बल्लेबाज सुनील ने नावाद 40 रनों का अहम योगदान अपनी टीम को दिया। ओबरा के गेंदबाज फैजल खान ने तीन विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में मैन आफ द मैच का पुरस्कार सुनील गुप्ता को दिया गया। वहीं बेस्ट बालर चोपन के विक्रम सिंह, बेस्ट बैट्समैन शुभम जायसवाल चुने गए। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय कुमार धीमान, वीके मालवीय, शिशिर शर्मा, विवेक मल्होत्रा, लियाकत अली, केएन सिंह आदि मौजूद रहे। एंपायर अरविंद यादव एवं प्रदीप शर्मा व स्कोरर प्रीतम तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें