फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कराई कंक्रिटिंग की टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (परियोजना) पुण्य प्रताप पांडेय ने शनिवार को फील्ड हॉस्टल के सभागार में अभियंताओं के साथ कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद निर्माणाधीन मुख्य बांध का निरीक्षण किया। यहां कंक्रीट की बारीकियों की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कंक्रिट के सैंपल टेस्ट व रबर सील की भी अभियंताओं से जांच कराई। परियोजना निर्माण कार्य संस्था के एजीएम ए. राजन से परियोजना के निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गति तेज की जाए और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य कराया जाए। शासन परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। यदि परियोजना निर्माण में किसी प्रकार की समस्या हो तो उससे अवगत कराएं ताकि समाधन निकाल कर निर्माण को शीघ्र पूर्ण करा सकें। कनहर सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए शासन के पास धन की कमी नही है। सरकार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के किसानों के असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराना चाहती है। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह, हेमंत वर्मा, राम आशीष चौरसिया, राजकुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, डीके कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें