फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय मल्टीस्टोरी राबर्ट्सगंज के शिक्षण कक्ष में पुस्तकों का भंडारण मिलने पर प्रधानाध्यापिका गायत्री त्रिपाठी को निलंबित करने के मामले को जिले के नोडल अधिकारी एवं राज्य विद्युत उत्पादन निगम के एमडी डा. सैंथिल पांडियन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम अमित कुमार सिंह को मामले में प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है। बता दें कि बारह दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए नोडल अधिकारी सी पांडियन ने उक्त प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया था कि कड़ाके की ठंड में बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं और शिक्षण कक्ष में ताला जड़ा है। इस बार में जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि शिक्षण कक्ष में पुस्तकें (कार्य पुस्तिकाएं) रखी हुई हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल वितरित करवाने का निर्देश दिया। किताबें वितरित होने से पहले विभागीय स्तर से जांच टीम विद्यालय भेज दी गई। जांच टीम की आख्या को आधार बताते हुए शिक्षिका पर नोडल अधिकारी को गलत सूचना देकर गुमराह करने सहित अन्य गड़बड़ियों की बात करते हुए बीएसए ने निलंबित कर दिया। मामला सार्वजनिक तब हुआ, जब पीड़िता शनिवार को राबर्ट्सगंज विधायक भूपेेश चौबे के यहां फरियाद लेकर पहुंची। उसका कहना था कि उसने नोडल अधिकारी को कोई गलत सूचना नहीं दी। सिर्फ शिक्षण कक्ष में ताला बंद का कारण पूछे जाने पर उसमें पुस्तकें रखी होने की बात कही थी। इसी वजह से उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल का कहना था कि निरीक्षण में अनियमितताएं पाई गई थीं, इसलिए शिक्षिका को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें