फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के माध्यम से फाइलेरिया के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज में रविवार को फाइलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के विभिन्न मोहल्लों मेें जागरूकता रैली के माध्यम से फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों ने फाइलेरिया रोग के प्रति सभी को जागरूक करने का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि फाइलेरिया गंभीर बीमारी है। सभी सभासद अपने-अपने वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करते हुए लोगों को दवा का सेवन कराएं। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिले को फाइलेरिया से मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बचाव की दवाएं खिलाएंगे। अभियान के दौरान 17,36,000 लोगों को फाइलेरिया दवा खिलाने का लक्ष्य है।ं इस मौके पर मलेरिया निरीक्षक श्रीराम सिंह, पीके सिंह, देवाशीष पांडेय आनंद मिश्रा, शुभम, कौशल, मो. साबिर, सभाजीत प्रसाद, डॉ. जेपी सिंह, वैद्यनाथ, राहुल, स्वर्णलता सिंह, चंद्रकला, जैबुन निशा, निशा, छाया आदि मौजूद रहे। घोरावल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फाइलेरिया बीमारी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोकगीत कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया रोग के बचाव के बारे में जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरू प्रसाद मौर्या ने कहा कि 10 फरवरी से 14 फरवरी तक लोकगीत गायक ग्रामीण इलाकों में गांव-गांव जाकर गीत संगीत के माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन संबंधित जागरूकता अभियान चलाएंगे। डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. आरके यादव, डॉ. यशु शुक्ला, राकेश चंद्र तिवारी, प्रशांत दूबे, विनय, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें