सोनभद्र। जेएसपी महाविद्यालय कसया कला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। इसका उद्घाटन भाजपा युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रसन्न पटेल ने किया। यहां उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से बच्चों में सेवा की भावना जागृत होती है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर रविशंकर शुक्ला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्र-छात्राओं में सेवा की भावना उत्पन्न होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के द्वारा संपूर्ण देश में सभी शिक्षण संस्थानों में चलाई जाती है। उमाकांत मिश्र प्रधानाचार्य हंस वाहिनी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रबंधक डॉ. प्रशांत पटेल ने भी विचार रखे। संचालन बसावन ने किया। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश मिश्रा, रतन लाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, जीएम सिंह, अनूप कुमार सिंह, राजेंद्र पाल, जय प्रकाश वर्मा, प्रमिला त्रिपाठी, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अमरजीत, डॉ. जयप्रकाश सिंह, योगेश्वर पटेल, विमलेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।