सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहे के समीप स्थित ज्ञान गंगा प्राइवेट आईटीआई के सभागार में सोमवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। चार प्रशिक्षार्थियों को गोल्ड मेडल एवं शेष प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक प्रो. वीके गिरि ने सरफराज, रोशन गुप्ता, नंदलाल, धीरज यादव को गोल्ड मेडल, अरविंद कुमार सिंह और पप्पू मौर्य को रजत पदक देकर सम्मानित किया। प्रो. रमाशंकर त्रिपाठी, रामअवध यादव, संयुक्त निदेशक इं. एमएल गुप्ता ने कहा बच्चे देश के भविष्य होते है। संस्थान की प्रबंधक धर्मावती यादव ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। डॉ. सुरेश यादव, डॉ. निशा पांडेय, डॉ. धर्मशीला यादव, निरंजन सिंह, डॉ. रविशंकर, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन तीरंदाजी संघ की जिला सचिव बलराम कृष्ण यादव ने किया।