फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह पर काली पट्टी बांध कर किया कार्य, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। वेतन विसंगति और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने शनिवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में जिला अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पतालों के फार्मासिस्टों ने विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधी। एसोसिएशन से जुड़े परशुराम पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्टों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है लेकिन इसकी अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को तेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों ने भाग लिया। पूरे कार्य दिवस भर बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट डॉ. आरके यादव, राजीव कुमार सिंह, विनय कुमार, पीयूष दीक्षित, सूर्यकांत, वीरेंद्र सिंह, मुकेश यादव इत्यादि ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उधर दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार वेतन विसंगतियों को दूर करने, पुराने पेंशन की बहाल करने समेत तमाम मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें