फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक ने लिया पठन-पाठन का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षारत 10 विशेष बालिकाओं से रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी विद्यालय परिसर में रूबरू हुए । इस दौरान वह पठन- पाठन का जायजा लिया और उनका हालचाल जाना ।
विज्ञापन

श्री मुखर्जी ने बालिकाओं से मिलकर उनके पठन-पाठन तथा स्कूल में आ रही समस्याओं और सुविधाओं पर बातचीत की। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार मिश्र से मिलकर बालिकाओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मई एवं जून माह में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत एक माह का बालिका सशक्तीकरण मिशन चलाया गया था, जिसके तहत 130 बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें से दस बालिकाओं को चयनित कर डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में एडमिशन कराया गया है। इन बालिकाओं के शिक्षा पर आने वाले सभी खर्च का वहन एनटीपीसी सीएसआर विभाग के माध्यम से किया जायेगा। सीएसआर विभाग इन बच्चियों के शिक्षा पर कक्षा 12 उत्तीर्ण होने तक खर्चो का वहन करेगी तथा इन्हें उच्च शिक्षा हेतु उचित मार्गदर्शन करती रहेगी। अपर महाप्रबंधक के एस मूर्ति ने भी बच्चों से बात की तथा पठन-पाठन में आ रही समस्याओं के बारे में विशेष टिप्स दिये। इस अवसर पर पी आर ओ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें