फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में करें आशाओं के मानदेय का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम अमित कुमार सिंह ने आशाओं के मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानदेय 10 दिन के अंदर भुगतान करने और देरी करने वाले प्रभारियों से जवाब तलब करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जन स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर और परोपकारी कार्य है। जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण को समयबद्ध तरीके से मूर्त रूप दिया जाय। खसरा एवं रूबेला अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, रेड क्रॉस सोसायटी के साथ ही जन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे क्रियाशील रखा जाय। गरीब मरीजों को बाहर इलाज कराने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी से वित्तीय मदद भी की जाए। ब्लॉक स्तर पर एएनएम, प्रधान की समन्वय बैठक कराकर ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा दें। अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत आंखों का परीक्षण कराते हुए आपरेशन का कार्य शुरू किया जाए। जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाया रखा जाए। सरकार से मिलने वाले धन का समय से सदुपयोग करते हुए जन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन रखा जाय। बैठक में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें