फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय चौकी पर नगर में जाम की समस्या को लेकर रविवार की देर शाम बैठक हुई। रविवार की देर शाम आयोजित बैठक में नगर के व्यापारियों के अलावा अन्य नगर वासी मौजूद रहे। अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने की। उन्होंने नगर में लोडिंग, अनलोडिंग के साथ ही बेतरतीब गाड़ियों को खड़ा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने बताया कि शहीद स्मारक तिराहा से लेकर दुर्गा मंदिर तक व मुक्खा मोड़ तक जाम की प्रमुख समस्या है। इसमें नाली के बाहर अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा लोहे, आलू, परचून व खाद बीज की दुकानों के सामने गाड़ियों को काफी देर तक खड़ा कर लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य किया जाता है। इससे नगर में जाम की समस्या बनी हुई है। दुकानों के सामने बाइक बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दी जा रही है। सड़क पर जाम व दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। निरीक्षक ने बताया कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों के सीजर की कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि व्यापारी अपने सामने किसी ठेले व गाड़ियों को देर तक न खड़ा करने दें, अन्यथा उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर में जाम की समस्या को लेकर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। ठंढ में चोरों की सक्रियता के मध्येनजर बताया गया कि नगर व इसके आस पास के लोग अपने वाहनों को सुरक्षित स्थल पर ही खड़ा करें, जिससे किसी चोर को चोरी का अवसर न मिल सके। दुकानों को बंद करते समय तालों को जरूर चेक कर लें। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह, मो. हनीफ, घनश्याम दास केडिया, मोहम्मद नईम, अमरेश चंद्र, शहबान अली, राजू ऊमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें