फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ के लरिलिए करें शौचालयों का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए लोगों को शौचालय का प्रयोग करना होगा। जो लोग शौचालय का प्रयोग नही करते उनके लिए निगरानी टीम को और मजबूत किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में निगरानी टीम खड़ा कर प्रतिदिन सुबह और शाम को निगरानी कर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन करने के लिए मेहनत करना होगा। यह बातें डीपीआरओ आरके भारती ने शनिवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक में हुई बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि निगरानी टीम को और मजबूत किया जाएगा और इनको एक पहचान दिया जाएगा कि निगरानी टीम के लोग प्रशासन के साथ कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के समय निगरानी टीम का फीड बैक भी लिया जाएगा। यहां से बैठक के बाद म्योरपुर पहुंचे डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत बलियरी, कुदरी, आरंगपानी का निरीक्षण किया। जिन शौचालय का फोटो भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड नही है ऐसे ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिवों को निर्देशित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि प्रत्येक दशा में शौचालय पर एलजीडी कोड लिखवा कर फोटो अपलोड़ किया जाय। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। निगरानी टीम को भी एक्टिव किया जाय कि टीम रोज ग्राम पंचायतों में निगरानी करें और प्रधान भी निगरानी टीम के साथ निगरानी करें ।क्योंकि अगर गांव स्वच्छ होगा तभी भारत स्वच्छ होगा। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, डीपीसी अनिल केशरी, सत्येंद्र दीक्षित, मिथिलेश, ब्रह्मदेव प्रसाद, हरि प्रसाद, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें