सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर एसडीएम शादाब असलम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है। ज्ञापन देकर सपा के जिला महासचिव सईद कुरैशी, महफूज आलम खां, ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से आये दिन प्रदेश में नारी सुरक्षा व कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। माताएं, बहनें, छोटी बच्चियां प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आनंद चौबे, चंद्रबली पटेल, राहुल सेठ ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से अपराध, बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या, अपहरण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रम कुशवाहा, शाहिद खां, जसवंत यादव, कामरान उल्ला खां, कमलेश यादव, आमीन अंसारी, बलराज मौर्य, मकसूद, सद्दाम हुसैन, सेराज अहमद मौजूद रहे।