फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गया व्यक्ति चेकडैम में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किलबिल गांव में शौच के लिए सोमवार की सुबह गए व्यक्ति की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। किरबिल गांव में विनोद पनिका (40) पुत्र रघुवर पनिका सोमवार की सुबह शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह चेकडैम के पास पहुंचा तभी पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। हादसे के बाद जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई थी। परिजन उसे लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें