सोनभद्र। धान के विक्रय के लिए आन लाईन पंजीकरण 26 जुलाई से शुरू हो जाएगा। किसान 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करा लें। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने दी है। बताया कि पंजीयन किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से कर सकते हैं। बिना पंजीयन के किसान अपना धान विक्रय नहीं कर पाएंगे। पंजीयन के लिए खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पेज की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर अवश्य ले जाए। समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल (कामन) एवं 1770 रुपये प्रति कुंतल (ग्रेड ए) का लाभ उठाएं।