फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला क्षतिग्रस्त होने से घरों में घुस रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा । नगर में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सबसे बुरी स्थिति नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात सेक्टर दो मलिन बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र की है। यहां नालियां जाम एवं क्षतिग्रस्त होने से जल भराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। रोहित, राजा, संजय, किशन, आशीष, ठुमुक, सिकंदर, विजय, मनोज कुमार शर्मा आदि ने बताया कि बस्ती के समीप से गुजर रहे नाले के क्षतिग्रस्त होने से बरसात का पानी घरों में जाता है। इस संबंध में वार्ड सभासद से कई बार बस्ती वाले गुहार लगा चुके हैं। बस्ती वालों ने मांग किया है कि नाले का निर्माण दुबारा करवाया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें