सोनभद्र/चोपन। जिले में शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चोपन थाने में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने फरियाद सुनी। यहां आने वाली शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व से जुड़े मामले रहे। राबर्ट्र्सगंज कोतवाली में सीओ विवेकानंद तिवारी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मिश्रा ने फरियाद सुनी। कुल तीन मामले आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने संबंधित को अविलंब मामले के निस्तारण की हिदायत दी। कहा कि समस्या का समाधान न हो रहा हो तो थाने को सूचित करें। पुलिस पूरी मदद करेगी। एसपी ने मातहतों को निर्देशित किया थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के मामले का त्वरित संज्ञान लिया जाए। बुजुर्ग और विकलांग की समस्या पर विशेष संजीदगी दिखाई जाए। डीएम और एसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौराने पुराने मामलों की भी समीक्षा की गई और उसके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।