फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन के खिलाफ महिलाओं ने छेड़ा आंदोलन

विज्ञापन
पालिथीन के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
ओबरा। श्रीराम मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन खत्री के नेतृत्व में अन्य सभी सदस्यों ने पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए आंदोलन करने का फैसला लिया है। महिला मंडल की सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम सभी लोग पॉलिथीन के थैलों का बहिष्कार करेंगे। आज से प्रसाद के लिए भी कागज के थैलों का ही प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी को इसके लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि अन्य मंदिरों व धर्मस्थलों में कथा प्रवचन के बाद प्रसाद के लिए कागज के थैलों का ही प्रयोग करना चाहिए। घरों में भी पूजा पाठ के बाद कागज के थैलों का प्रयोग सख्ती से करना होगा, तभी इस गंदगी से मुक्ति मिलेगी व आने वाली बीमारियों से बचा जा सकेगा। उन्होंने पॉलिथीन के खिलाफ आंदोलन में महिलाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंजू भाटिया, किरन श्रीवास्तव, लक्ष्मी मेहरोत्रा, शीला, अंजू गोयल, कौशिल्या, नीता चौबे, पुष्पा अग्रवाल, शकुंतला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें