फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने रजखड़ गांव में शौचालय के गड्ढे खोदने को लेकर हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामनरेश पुत्र लक्ष्मण निवासी रजखड़ को सुबह सात बजे बढ़नीनाला तिराहा स्टेशन रोड़ से गिरफ्तार किया है। उसका चालान कर दिया गया। पखवारे भर पूर्व रजखड़ गांव में शौचालय का गड्ढा खोदने के विवाद में जमकर लाठी-डंडा चला था। इसमें दुर्गावती पत्नी देवकुमार की गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्गावती के पति देवकुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें