फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठी महिलायें,संवेदनहीन बने अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। चोरी के खुलासे को लेकर नेहरू चौक औडी मोड़ पर महिलाओं का आंदोलन सोमवार से भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। मंगलवार को भूख हड़ताल पर अंजना देवी एवं गीता देवी बैठी। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

माया देवी और संगीता सिंह ने कहा कि मोदी व योगी के सरकार में चोरी जैसे खुलासे के लिए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। कहा चाहे जो भी हो जाए भ्रष्टाचार के आगे वह लोग घुटने नहीं टेकेंगी। जब तक मामले का खुलासा कर पीड़ित के चोरी गए गहनों को पुलिस बरामद नहीं कर लेती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहे जितना भी ईमानदारी का दम भर ले पर जिले के अफसर बेईमानों का ही साथ दे रहे हैं। एक सप्ताह से नेहरू चौक पर महिलाएं, पुरुष मांगों के समर्थन में धरना दे रहे हैं पर किसी अधिकारी ने मामले को हल कराने में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले पदाधिकारी एक व्यक्ति को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। सोमवार को रुकमणि सोनी, इंदम मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठी थी। इस दौरान अंजली शर्मा, सीमा देवी, आरती देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें