फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में आशाओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को भी आशा कार्यकत्रियों का सीएमओ कार्यालय और ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकत्रियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठी जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य ने कहा कि अविलंब उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार मांगों को पूर्ण न करके आशाओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जानकी, माया, सीमा और प्रमीला देवी ने कहा कि विभागीय अधिकारी उनकी मांगों को पूर्ण कराने के लिए सार्थक पहल नहीं कर रहे हैं। पूर्व में कई बार अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी भी समस्या जस की जस है। कमलावती, सुुमन, मीरा, गौरा, रूकमणि आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें