फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलियाघाट में फिर शुरू हुआ बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। सोन नदी के किनारे संरक्षित वन क्षेत्र एवं घड़ियाल जोन कहे जाने वाले कोलियाघाट इलाके में फिर से अवैध बालू का खनन शुरू हो गया है। शिकायतों के बाद शनिवार को पुलिस ने सोन नदी के कोलियाघाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। वहीं, टीम के पहुंचे ही कुछ खननकर्ता फरार हो गए। कोलियाघाट के प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन का खेल चल रहा है। शिकायत पर घोरावल पुलिस टीम के साथ शनिवार को कोलियाघाट इलाके में जांच करने पहुंची। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध खनन का बालू ट्रैक्टर पकड़ा गया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर को घोरावल कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया है। साथ ही खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। इन दिनों घोरावल क्षेत्र में बालू के अवैध खनन व अवैध व्यापार जोर शोर से चल रहा है। रात में सोन नदी से बालू खनन कर आस पास के इलाके में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें