फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के नाम पर सठगी पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल कर्मियों के बच्चों को एमबीबीएस कराने के नाम पर 30-30 लाख रुपये की ठगी का मामला शक्तिनगर पुलिस के पास पहुंचा है। एनसीएल कर्मियों ने एक फाइनेंस मैनेजर एवं उसके दो अन्य सहयोगियों पर ठगी करने की तहरीर दी है। एनसीएल कर्मियों के बच्चों को एमबीबीएस कराने के नाम पर 30-30 लाख रुपये वसूल करने की तहरीर कर्मियों ने शक्तिनगर थाने में दी है।
विज्ञापन

एनसीएल खड़िया परियोजना में तैनात राजा राम चतुर्वेदी, रवि गोयल, महेंद्र प्रसाद एवं नरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना के इग्नू यूनिवर्सिटी में प्रवेश के नाम पर फर्जी कागजात दिखाकर यह उनसे रकम वसूल की गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके अलावा करीब 15 अन्य एनसीएल कर्मियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली की गई है। कर्मियों के पटना पहुंचने पर जब उन्हें साजिश का पता चला तो विवाद गहरा गया। विवाद की स्थिति बनने के दौरान कुछ लोगों ने समझौता कराया और रुपये वापसी के नाम पर उन्हें चेक थमा दिया गया लेकिन पीड़ित कर्मचारियों ने जब चेक बैंक में लगाया तो खाते में धन ही नहीं था और चेक बाउंस हो गया। प्रवेश के नाम पर बच्चों से लिए मूल दस्तावेज साथ जालसाज फरार है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि जालसाजी करने वाले रुपये मांगने पर कुछ लोगों से धमकी भी दिलवाते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की तहरीर में नामजद लोगों को थाने में तलब किया गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें