फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार से हाथापाई में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नायब तहसीलदार से हाथापाई करने और नंबर प्लेट उतारकर अवैध रूप से बालू लदे ट्रकों को पार कराने के मामले में जुगैल पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर और छह ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। ट्रांसपोर्टर राबर्ट्सगंज निवासी संजय परिहार पर आरोप है कि वह अवैध रूप से बालू लदे ट्रकों को जबरिया बैरियर से पार कराते हैं।
विज्ञापन

अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि चोपन और जुगैल क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का परिवहन हो रहा है। शिकायत की जांच करने के लिए विजयगढ़ के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह की अगुवाई में लेखपाल जटाशंकर मौर्य, प्रेमनाथ चौहान, होमगार्ड योगेंद्र यादव आदि जांच पड़ताल के लिए निकले थे। टीम सेंदुरियां से जांच पड़ताल करते हुए अगौरी जुगैल पहुंची तो तेज गति से एक साथ छह ट्रक आते हुए दिखे। ट्रकों को रोका गया तो उन पर नंबर प्लेट नदारद था। जांच में पता चला कि सभी ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदे हुए थे। अभी टीम चालकों से पूछताछ कर ही रही थी कि छहों ट्रक से उतरकर चालक टीम से भिड़ गए। हाथापाई में हल्की चोंटें आईं। इस बीच अन्य लोगों के सहयोग से टीम ने सभी चालकों को पकड़ लिया और जीप में बैठाकर जुगैल थाने ले गई। पूछताछ में चालकों की पहचान चंदौली सुखदेवपुर निवासी बुल्लू यादव, केवटम के विवेक कुमार, शाहगंज निवासी राकेश कुमार सिंह, पर्डी कला के मुकेश, घोरावल के मूड़ी भौराही निवासी सुबाष और मिर्जापुर अहरौरा के खोराडीह निवासी महेंद्र के रूप में हुई। पूछताछ में चालकों ने बताया कि सभी ट्रक राबर्ट्सगंज निवासी संजय परिहार के हैं। संजय परिहार के निर्देश पर ही ये लोग बिना नंबर के बालू लादकर ट्रकों को खनिज बैरियर से पार कराते हैं। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि परमिट स्कैन करने और अवैध वाहनों को पार कराने के लिए चिह्ति किए गए बाकी लोगों पर कार्रवाई के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाल को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें