फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना की दो नम्बर इकाई के बाल मिल में दुर्घटना में मृत संविदा श्रमिक परवेज खान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिया गया है। यह कार्यवाही यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष और स्वराज अभियान के नेता दिनकर कपूर के पत्र पर की गई है। बता दें बाल मिल में हुई दुर्घटना के बाद वर्कर्स फ्रंट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव रिग्जियान सैम्फिल ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को निर्देश दिया था। प्रमुख सचिव ने 15 नवम्बर को अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था। सीएम कार्यालय के निर्देश पर मुख्य अभियंता अनपरा तापीय परियोजना प्रशासन ने बताया कि मृतक परवेज और प्रमोद के इलाज पर परियोजना ने दस लाख रुपये खर्च किए है और परवेज के आश्रित को परियोजना में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें