फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू की मौत मामले में दो पर सूचना छिपाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ गांव में तीन सितंबर की रात तथाकथित रूप से सड़क हादसे में बबलू चेरो की हुई मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर सूचना छिपाने के जुर्म में धारा 202 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके अलावा दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में परिवारीजन ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए चार सितंबर को करीब छह घंटे तक कचनरवा बाजार में कोन-विंढमगंज मार्ग पर चक्काजाम किया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों राकेश तिवारी एवं अवधेश तिवारी को सूचना छिपाने के आरोप में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों युवक बबलू के साथ एक ही बाइक से आ रहे थे कि केरवा टोला के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा ट्रक ने बबलू को रौंद दिया। इसके बाद दोनों बबलू को वहीं छोड़कर भाग गए। घटना के संबंध में दोनों ने पुलिस अथवा बबलू के घरवालों को सूचना भी नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें