फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापित बस्ती का कटा विद्युत कनेक्शन, हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। स्थानीय सेक्टर दस स्थित ओबरा सी के विस्थापित बस्ती के लोगों का विद्युत कनेक्शन सोमवार की रात हाइडिल के कर्मचारियों ने काट दिया। मंगलवार की सुबह बस्ती के लोगों ने सेक्टर दस स्थित सब स्टेशन पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। बस्ती निवासी आनंद, सत्यम, दीपू केशरी, अमृतलाल, सेवाराम, महेंद्र, धर्मेंद्र, सुकिया देवी, पार्वती देवी, चंदा, संतोषी ने आरोप लगाया कि पूर्व में ही उन्होंने बिजली कनेक्शन की रसीद कटवाया है लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। मांग किया कि बिजली कनेक्शन नियमित किया जाए। इस संबंध में हाइडिल के एसडीओ इं. अदालत वर्मा ने बताया कि बस्तीवासी परियोजना की लाइन में अवैध तरीके से कटियामारी कर बिजली जला रहे थे। इसी कारण इनके अवैध कनेक्शन को काटा गया है। परियोजना बिजली कनेक्शन देने के लिए अधिकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें