फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, मजदूरों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में सामाजिक न्याय मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिले के कल, कारखानों में बेरोजगारों को नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद डीएम को सूबे के सीएम के नाम 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि चकबंदी विभाग पैमाइश में धांधली करते हुए कई ग्राम सभाओं के बंधा, नाली, चकरोड, चारागाह, श्मशान, कब्रिस्तान आदि की भूमि को भूमाफियाओं और पैसे वालों के हक में दे रहा है। चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर मगरदहा, भैसवार, चौसिरसिया ठकुराई, परसौना आदि गांव की चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। किसानों और मजदूरों के सभी प्रकार के कर्ज माफ हो। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी किसानों और मजदूरों को सरकारी कर्मचारियों की भांति दस हजार रुपये पेंशन मिले। कोल, मूसहर, वनमानुष, धांगर जाति को अनुसूचित जनजाति आदिवासी का दर्जा और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन कर बने टोल प्लाजा कार्यालय, आवासीय भवन को ध्वस्त करते हुए वाइल्ड लाइफ को सुरक्षित किया जाए। किसान और खेती मजदूरों को सस्ते दर पर खाद, बीज, बिजली मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मराज पटेल, राष्ट्रीय सचिव फतेह मुहम्मद, हरि प्रसाद, प्रहलाद, खरवार, जय प्रकाश मौर्य मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामसागर खरवार और संचालन जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें