फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए गए पेट्रोल पंप से मिलने लगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। पिछले माह 31 मई को बघाडूृ स्थित इंडियन आयल के मिनी पेट्रोल पंप को पेट्रोल में पानी मिलाने की शिकायत पर डीएसओ एवं नायब तहसीलदार ने सील कर दिया था। बावजूद इसके सील किए गए पेट्रोल पंप से पेट्रोल मिलने लगा।
विज्ञापन

31 मई को दुद्धी तहसील सभागार में अमवार गांव निवासी परमेश्वर यादव ने शिकायती पत्र देकर दुद्धी एसडीएम भानु प्रताप सिंह एवं डीएसओ राकेश तिवारी को अवगत कराया था कि बघाड़ू स्थित इंडियन आयल के मिनी पेट्रोल पंप से पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा। डीएसओ एवं नायब तहसीलदार कैलाश यादव ने पुलिस बल के साथ पेट्रोल पंप की जांच की। में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पेट्रोल पंप को अग्रिम आदेश तक के लिए सील कर दिया। लेकिन इस बीच पंप से फिर ब्रिकी चालू हो गई है। इस मामले में डीएसओ राकेश तिवारी ने कहा कि कंपनी की कार्रवाई की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। दिखवाता हूं कि उक्त पेट्रोल पंप किस आदेश से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें