फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला कामगारों के हक को लेकर उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोयला उद्योग में कार्यरत पांचों श्रमिक महासंघों की रविवार को बीना आफिसर्स क्लब में बैठक हुई। इस दौरान 19 से 21 जून तक होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार करने के साथ ही, एकजुटता का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बीएमएस के वाईएन सिंह, इंटक के आदित्य मिश्रा, एटक के अशोक दुबे, सीटू के पीएस पांडेय, एचएमएस के अशोक पांडेय आदि का कहना था कि केंद्र सरकार सीएमपीएफ को समाप्त कर ईपीएफ में विलय करना चाहती है। इससे कर्मियों का फंड और पेंशन दोनों प्रभावित होगा। कहा कि केंद्र और कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया गया है। तय किया गया कि 13 जून को बीना, 15 जून को जयंत और 17 जून को सभी परियोजनाओं में पुरुष और महिला दोनों कामगार जूलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद जताई गई कि हड़ताल के दौरान बिजली, पानी, चिकित्सा, स्कूल बस, शापिंग सेंटर जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित रहेगी। हड़ताल के दौरान कोयला उत्पादन और प्रेषण दोनों बंद रखने का भी मसौदा बनाया गया। आरसीएमएस के ओपी मालवीय और बीएस बिष्ट ने भी हड़ताल को हर स्तर पर समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर अरूण दुबे, रघुवंश प्रसाद पटेल, अजय कुमार, मनोज सिंह, कमलेश्वर पटेल, पे्रमलाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें