फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 120 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में मरीज को दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन/खलियारी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 120 मरीजों का उपचार हुआ। सलखन स्थित न्यू पीएचसी में डॉक्टर नहीं पहुंचे। यहां आए मरीजों को एलटी की तरफ से जरूरी दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं और सामान्य संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 35 मरीजों का उपचार हुआ। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.जेपी सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आए थे। यहां 35 मरीजों का उपचार करते हुए दवा दिया गया। इस मौके पर कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सलखन स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को डॉ.अंकित कुमार नहीं पहुंचें। स्वास्थ्य केंद्र पर एलटी मनीष राय और अखिलेश राय उपस्थित रहे। यहां 40 की संख्या में मरीज पहुंचें थे। सामान्य पीड़ित मरीजों में एलटी ने दवा दिया। डाक्टर की अनुपस्थिति में बड़ी संख्या में मरीजों काे दूसरे जगह उपचार कराने की सलाह दी गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। गंभीर लक्षण वाले सात मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए, ताकि बीमारी की सही पहचान कर आगे उपचार सुनिश्चित किया जा सके। मेले के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी जांचें भी की गईं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष जांच कर उन्हें पोषण, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मेले के संचालन के दौरान स्टाफ और संसाधनों की कमी भी सामने आई। पीएचसी की दवा व्यवस्था मुख्य रूप से फार्मासिस्ट अनूप कुमार के भरोसे संचालित होती दिखी। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने और किसी भी समस्या पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें