फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार की देर शाम अपने खेत में गेहूं की फसल महिला किसान काट रही थी कि अचानक जहरीले सर्प ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। अनीता (45) पत्नी रामधीन निवासी रजखड़ ग़ांव में ही अपने खेत में गेंहू की फसल काट कर बोझ का गट्ठर बना रही थी। इसी बीच सर्प ने डंस लिया। उसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। इलाज के बाद परिजन महिला को घर ले गए जहां शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें