क्षेत्र के रेवसा-पंचफेड़वा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नौशाद जनसेवा केंद्र के सहयोग से किया गया। इस दौरान 12 महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन प्रदान किया गया।
लाभार्थियों में मुन्नी, फूलमती, सुनीता, कुसुम, गीता, मलिया, इशरत, सरोज, अनीता और भागीरथी समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। गैस कनेक्शन मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से राहत मिल रही है। पहले जहां लकड़ी और उपले के धुएं में खाना बनाना पड़ता था, वहीं अब गैस चूल्हे से खाना बनाना आसान हो गया है।
आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र के पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।