फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में छिपा खजाना दिलाने के नाम पर ठगे थे 12 लाख, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
ुर्क पुलिस लाइन में ठगी के आरोपी।(मास्क लगाए चारो आरोपी) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में जमीन के अंदर छिपा खजाना दिलाने का सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपये ठगने वाले चार जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 82 हजार रुपये नकद, पीली और सफेद धातु से बने आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में मीडिया को बताया कि 23 अगस्त को गंभीरपुर निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर ठग गिरोह के बारे में जानकारी दी थी। ठगों ने उससे 12 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए म्योरपुर पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
एएसपी कालू सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्रा व सीओ दुद्धी आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में म्योरपुर व क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर ठग गिरोह को पकड़ने के लिए लगाया गया। मंगलवार की शाम गंभीरपुर तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से जेवर व ठगी के रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के साइडी निवासी महबूब खान, समीम खान व मो. अख्तर और झारखंड के पलामू जिले के लेसलीगंज निवासी छोटू खान उर्फ हसनैन के पास से ठगी के कुल 82,650 रुपये नकद, 255.95 ग्राम पीले व सफेद धातु के जेवर, लोहे की रिंग 58 पीस, सफेद ताबीज की पुड़िया और उर्दू में छपे मंत्र वाला कागज 02 पैकेट, सफेद धातु में रंगीन नग लगी अंगूठी 53 पीस आदि बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया। पुलिस टीम में म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह और सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल रहे।
गहने लेकर देता था आटे से भरा डब्बा
पुलिस ने बताया कि ठग गिरोह का सदस्य महबूब खान उर्फ छोटू सबसे पहले बृजेश के संपर्क में आया। ज्योतिष विद्या के झांसे में फंसाकर उसके घर गया। वहां उसने घर में सोने और चांदी से भरा घड़ा दबा होने की बात कही। इस पर वह घर की मिट्टी लेकर दुद्धी स्थित डीआर पैलेस गया और बोला की पूजा करनी पड़ेगी। इसमें 1.60 लाख रुपये लगेंगे। बृजेश ने उसे 1.30 लाख व कुछ गहने दिए। कुछ दिनों बाद दूसरी पूजा और तीसरी पूजा के नाम पर 5.90 लाख रुपये, कपड़ा, मेवा आदि मंगाया। इसके बाद 25 जून को घर आकर खजाना निकालने की बता कही। ठग के न आने पर जब 27 जून को डिब्बों को खोदकर निकाला तो उसमें आटा भरा देख बृजेश को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें