फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल संचालकों को 24 घंटे रहना होगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। आपात स्थिति से निपटने भी योजना बनाई गई है। इसके मद्देनजर मतदान के दिन राजकीय, पंजीकृत प्राइवेट अस्पताल एवं क्लिनिक अलर्ट रहेंगे। एसपी सलमान ताज पाटिल ने थानाध्यक्षों से अस्पताल एवं पेट्रोल पंप संचालकों का नाम और मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बताते चले कि 19 मई को राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के 1475 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। बल्ररेबुल 116 बूथ एवं क्रिटिकल 346 बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को गैर प्रांत एवं जनपदों से बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी समेत अन्य फोर्स पहुंच कर भ्रमण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से फोर्स को ठहरने का इंतजाम किया गया है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल एवं क्लिनिक और पेट्रोल पंपों के संचालकों का मोबाइल नंबर एकत्र करना शुरू कर दिया है। एसपी ने थाना इंचार्जों को अविलंब संचालकों का मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। मातहतों को चुनाव के मद्देनजर अस्पताल संचालकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अलर्ट रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें