फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसोई प्रकरण में मुख्य अभियुक्त समेत तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी गांव के अरंगी टोला के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने अनवर के तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन मेें प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि 20 मार्च की रात्रि में परसोई गांव में अनवर की हत्या कर दी थी। अनवर के पुत्र की तहरीर पर 19 नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शनिवार को पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह सवा सात बजे अरंगी टोला के पास पुलिस ने परसोई गांव के अक्षय कुमार, परमानंद और त्रिलोकी नाथ कन्नौजिया को पकड़ लिया। पूछताछ में अक्षय कुमार ने बताया कि उसने कुल्हाड़ी से जबकि परमानंद ने लाठी-डडे से अनवर पर वार किया था। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि राजेश प्रजापति अपना स्कूल विवादित स्थल के ठीक सामने बना रहा था। इससे चबूतरा हट जाएगा तो उस स्थान को स्कूल के लिए खेलकूद मैदान के रूप में इस्तेमाल करेंगे। राजेश खरवार व रविंद्र खरवार ने इस काम में उनका सहयोग किया था। बच्चों को चबूतरे को वहां से हटाने के लिए उकसाया था। एसपी ने बताया कि अनवर की हत्या का साजिशकर्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय परसोई में तैनात शिक्षक रविंद्र खरवार है, वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बताया शिक्षक ने ही छात्रों को चबूतरे को हटाने के लिए उकसाया था। पकड़े गए दस अभियुक्तों में से नौ नाबालिग है। ओबरा सीओ के नेतृत्व में दो टीमें शिक्षक को पकड़ने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें