फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग से निर्धारित दर के अनुरुप ही करें खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को लोक सभा चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के दर निर्धारण को लेकर राजनैतिक दलों के साथ समन्वय बैठक की। कहा कि राजनैतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के दर निर्धारण के संबंध में अपनी आपत्ति और सहमति जरूर दें, ताकि समय रहते मानक के अनुरूप संशोधन भी किया जा सके। उन्होंने निर्धारित दर की सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि वरिष्ठ कोषाधिकारी/नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में निर्धारित दर के अनुरूप खर्च को दर्ज कराते रहे। वहीं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्धारित दरों के अनुरूप ही चुनावी खर्च करें और अपने राजनैतिक पार्टी के खर्च का ब्यौरा व्यय अनुवीक्षण प्रभारी को उपलब्ध कराते रहें। वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें