फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के लिए जिले को 28 जोन में बांटा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 28 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 131 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सेक्टर प्रभारियों को दूरी के हिसाब से मतदेय स्थलों का आवंटन किया जाएगा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से मतगणना होने तक तक अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन

बताते चले कि लोक सभा चुनाव के लिए राबट्र्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल चोपन, बभनी, म्योरपुर और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के 637 ग्राम पंचायतों में 937 मतदान केंद्र एवं 1475 मतदेय स्थल बनाया गया है। इन बूथों पर 1324989 वोटर वोट डालेंगे। इसमें महिला मतदाता छह लाख नौ हजार 495, पुरूष मतदाता सात लाख 15 हजार 450 है। थर्ड जेंडर 44 हैं। पिछले लोस चुनाव के सापेक्ष इस बार 33970 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं और 16825 मतदाताओं का वोटरलिस्ट से नाम काटा गया है। राबट्र्सगंज विधान सभा में 329182 वोटर, घोरावल विधान सभा में 370743 मतदाता, दुद्धी में 311443 मतदाता और ओबरा में 313621 वोटर वोट डालेंगे। चुनाव की तिथि नजदीकी आता देख भारत निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को चुनाव से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि अब तक चुनाव के लिए जिले में 28 जोनल एवं 131 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दूरी के अनुसार मतदेय स्थलों को आवंटित किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराने की कार्यवाही जारी है। कहा कि चुनाव मेें जिन अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके कार्यों की मानिटरिंग भी की जाएगी। कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें