सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित सोन साहित्य संस्था कार्यालय पर मंगलवार की सांय धूमधाम से संत रविदास की जयंती मनाई गई। कवियों ने रविदास के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कवि अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि गर्म लहू की ये पुकार तू कर प्रहार, अब कर प्रहार को सुनाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कवि दयानंद दयालु ने कहा कि हम भी उनके साथ है जो देश प्रेम के लिए बलिदान हुए को सुनाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने का प्रयास किया। विकास वर्मा ने अल्लाह, भगवान की बातें गीता और कुरान की बातें सुनाकर धर्म, देश की भावना पर अपना उद्गार व्यक्त किया। प्रद्युन्न तिवारी, राकेश शरण मिश्रा ने वतन की आन की खातिर जान कुर्बान कर देंगे, तिरंगा शान में तेरी ऐसा काम कर देंगे सुनाया। अध्यक्षता संस्था उपनिदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने किया। कवि जयराम सोनी, प्रदीप धर द्विवेदी, राम नरेश पाल, अरूण त्रिपाठी ने भी कविता सुनाया। अनिल मिश्रा, दीपक सिंह, इंद्रेश ओझा, अनुराग मिश्रा, बच्चा चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन अशोक तिवारी ने किया।