म्योरपुर। थाना क्षेत्र के औरहवा गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मी 72 घंटे के कार्य बहिष्कार पर भी रहे। औरहवा में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर उपकेंद्र नधिरा, बभनी, बीजपुर, डुमरडीहा व दुद्धी से संबद्ध विद्युत संविदा श्रमिकों ने संयुक्त रूप से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 72 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।विद्युत संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्रमिकों के हित के लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है। कहा कि कार्यक्रम के तहत हम श्रमिकों की मांग है कि ऊर्जा मंत्री द्वारा निर्गत श्रमिक हितों के आदेश को तत्काल लागू करते हुए न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाए।प्रदर्शन के दौरान संविदा। कर्मियों ने कार्यालय सहायक टीजी टू एवं समकक्ष के नियुक्त ग्रेड पे 42 सौ दिए जाने की मांग की।यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी को भी नियमानुसार वेतनमान निर्धारित किया जाए।प्रदर्शन के दौरान संतोष कुमार, कन्हैया लाल, महमूद आलम, अहमद अली, विरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, छोटेलाल, राम प्रसाद, सुनील कुमार, विंध्याचल, संदीप, डब्लू, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।