फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी का निधन, जवानों ने शस्त्र उल्टा कर दी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय चोपन रोड निवासी उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी श्रीनिवास पांडेय (78) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दिया। लोकतंत्र सेनानी पांडेय के निधन की खबर पर मजिस्ट्रेट के रूप में सदर तहसीलदार विकास कुमार पांडेय पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस लाइन से आए जवानों ने शस्त्र उल्टा कर सेनानी को अंतिम सलामी दी। लोकतंत्र सेनानी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र मनोज पांडेय ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी रेणुका पार स्थित गांव शिउर, पनारी सोनभद्र के मूल निवासी रहे। इनकी पत्नी शिव कुमारी पांडेय, दो पुत्र एवं चार पुत्रियों सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार मौजूद है। मनोज ने बताया कि इनके बीमार होने पर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सुधार होने पर बीते आठ दिसंबर को ओबरा घर ले आया गया था। लेकिन मंगलवार की रात तबियत बिगड़ गयी, जिससे बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। श्रद्धाजंलि देने वालो में ओबरा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, रामअवध यादव, नरेंद्र नीरव, रमाशंकर द्विवेदी, आलोक भाटिया, धर्मराज सिंह, विनीत त्रिपाठी, कृष्ण मोहन तिवारी, अवधेश पांडेय, रामयश पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें